फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pics: इंडिगो की पायलट की कैब को लगी VIP नंबर वाली गाड़ी से टक्कर, लोकसभा सांसद का स्टीकर भी था

Tue, 08 May 2018 09:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
car accident - फोटो : सुदर्शन झा
विज्ञापन

रविवार सुबह कार से जा रही इंडिगो एयरलाइंस की महिला पायलट की गाड़ी को गलत दिशा से आ रही एक स्कॉर्पियो गाड़ी ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्विफ्ट में सवार चालक व सुरक्षाकर्मी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना में महिला पायलट गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिस गाड़ी ने टक्कर मारी, उस पर लोक सभा सांसद का स्टीकर लगा हुआ था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। (सभी फोटो- सुदर्शन झा)

विज्ञापन

car accident - फोटो : सुदर्शन झा
पुलिस के अनुसार सेक्टर-61 निवासी 30 वर्षीय सुवर्णा श्रीपल्ली गायत्री इंडिगो एयरलाइंस में पायलट हैं। वह रविवार सुबह अपनी ड्यूटी पर कंपनी द्वारा भेजी गई कैब से जा रही थी। कैब में चालक के साथ महिला सुरक्षा के लिए सुरक्षाकर्मी भी मौजूद था। जब उनकी गाड़ी ने सिकंदरपुर मेट्रो स्टेशन के पास से हाइवे की तरफ जाने के लिए अंडरपास में प्रवेश किया तो गलत दिशा से तेज गति से आ रही एक स्कॉर्पियो ने उनकी गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी।

car accident - फोटो : सुदर्शन झा
इसमें आगे की सीट पर बैठे चालक व सुरक्षाकर्मी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पिछली सीट पर बैठीं महिला पायलट गंभीर रूप से घायल हो गईं। वारदात के बाद से आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच घायल को अस्पताल पहुंचाया और शवों को कब्जे में लिया। वीआईपी नंबर की गाड़ी पर लोकसभा सांसद का स्टीकर लगा हुआ है।

car accident - फोटो : सुदर्शन झा
डीएलएफ फेस-1 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कैलाश देवी ने बताया कि मृतकों की पहचान मूल रूप से रायबरेली उत्तर प्रदेश निवासी विनोद कुमार यादव व बिजनौर उत्तर प्रदेश निवासी किशोर कुमार के रूप में हुई है। विनोद एयरपोर्ट पर लगी उक्त कैब में चालक था जबकि किशोर कुमार एयरपोर्ट की तरफ से महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए लगाई गई सुरक्षा एजेंसी जगुआर सिक्योरिटी कंपनी में कार्यरत था। फिलहाल महिला पायलट का मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

car accident - फोटो : सुदर्शन झा
उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गाड़ी किसी प्रदीप कुमार नाम के व्यक्ति के नाम पर रजिस्टर्ड है। गाड़ी पर लगा लोक सभा सांसद का स्टीकर असली है या नकली यह जांच के बाद ही पता लग पाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें