शनिवार को कल्लू और दीपाली के बीच विवाद हो गया। तभी कल्लू ने दोनों बच्चों को नमकीन देकर बाहर भेज दिया और फावड़े से हमला कर दीपाली को घायल कर दिया।
पुलिस पड़ताल में पता चला कि कल्लू यादव दीपाली से पुन: अपने पास रहने की जिद कर रहा था। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ था। आरोपी ने शनिवार को ही तुगलपुर बाजार से फावड़ा खरीदा था।
महिला की हालत में सुधार
महिला के पति की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। छानबीन में पता चला है कि आरोपी महिला से साथ रहने की जिद कर रहा था। इसी को लेकर दोनों में विवाद हुआ था और आरोपी ने महिला पर जानलेवा हमला कर दिया। महिला की हालत में सुधार है। - प्रभात दीक्षित, थाना प्रभारी, नॉलेज पार्क