फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लेन में सीट से बांधकर क्यों लाया गया यात्री?

विज्ञापन
विज्ञापन
चलते विमान में सभी यात्री परेशान थे कि आखिर हुआ क्या। एक यात्री उठा और एक-एक कर कई यात्रियों के कपड़े फाड़ने लगा। इतने पर भी वह रुका नहीं। उसने कुछ लोगों पर हमला किया और उन्हें दांत काट लिया।
विज्ञापन


उसकी इस हरकत से हवा में उड़ रही प्लेन में हंगामा खड़ा हो गया। खबर पायलट तक गई और उसने तुरंत ही दिल्ली के सेंट्रल कमांड को सूचित किया।

टीओआई के मुताबिक इस यात्री की हरकतों से परेशान पायलट ने तो यहां तक कह दिया कि अब प्लेन को दिल्ली तक ले जाना खतरे से खाली नहीं है। उसने बीच में ही प्लेन उतारने की अनुमति मांगी। यह घटना बुधवार को मेलबर्न से दिल्ली आ रही फ्लाइट में घटी।

इसके बाद सेंट्रल कमांड ने एक ऐसा आदेश दिया जो चौंका देने वाला था। पढ़िए आगे...

सीट पर ही बांध देने का दिया आदेश

इस हंगामें से परेशान पायलट ने दिल्ली सेंट्रल कमांड से कहा कि प्लेन को दिल्ली तक ले जाना मुमकिन नहीं है। इसे बीच में ही सिंगापुर उतारना होगा जिससे कि इस यात्री को प्लेन से बाहर किया जा सके।

प्लेन के मार्ग को डायवर्ट कर सिंगापुर ले जाने का मतलब था कि यात्रा में कई घंटे का विलंब। मामले की गंभीरता को देखते हुए एयरलाइंस ने एक कड़ा फैसला लिया। प्लेन क्रू को आदेश दिया कि उस यात्री को उसकी कुर्सी पर ही बांध दिया जाए।

आदेश यहां तक था कि बांधने के‌ लिए रस्सी, तार या जो कुछ भी उपलब्‍ध हो इस्तेमाल किया जा सकता है। जिससे कि वह और किसी यात्री को नुकसान न पहुंचा सके।

प्लेन में नहीं होती रस्सी या हथकड़ी

आखिर में उसे उसकी सीट के साथ ही बांध दिया गया। उसने अपनी पूरी यात्रा सीट से बंधे हुए ही पूरी की। दिल्ली पहुंचने पर उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। असल में इस या‌त्री ने जरूरत से ज्यादा शराब पी रखी थी।

एक अधिकारी के मुताबिक जैसे ही हमें ये आदेश मिला कि यात्री को उसकी सीट से बांधा जा सकता है हमने वैसा ही किया। इसका फायदा ये हुआ कि फ्लाइट बिना देरी के दिल्ली पहुंची।

यात्री की इस हरकत के बाद एयरलाइंस एजेंसियों की इस मांग को बल मिला है कि उन्हें प्लेन में प्ला‌स्टिक की हथकड़ी और रस्सी रख्रने की अनुमति दी जाए।
विज्ञापन

हवाई यात्रा में शराब के सेवन पर सवाल

किसी भी यात्री की ऐसी हरकत न सिर्फ अन्य यात्रियों के लिए घातक हो सकती है बल्कि इससे पूरा प्लेन खतरे मे आ सकता है। प्लेन में अचानक ऐसी किसी वारदात के घटने के साथ ही सबसे बड़ी चुनौती ऐसे व्यक्ति पर नियंत्रण करना होता है।

ज्यादातर प्लेन में ऐसे किसी सामान का अभाव होता है जिससे ऐसे तत्वों पर नियंत्रण स्‍थापित किया जा सके। ये महज इत्तेफाक था कि आस्ट्रेलिया से दिल्ली आ रही इस फ्लाइट में ऐसा इंतजाम था।

हवाई यात्रा के दौरान शराब परोसे जाने का मामला भी इस घटना की वजह से शक के घेरे में आ गया है। सामान्य तौर पर इं‌डियन एयरलाइंस की अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में यात्रियों को परोसे जाने वाले ड्रिंक्स की मात्रा पर विशेष नियंत्रण रखा जाता है।

जबकि विदेशी एयरलाइंस में तीन या चार से ज्यादा ड्रिंक्स के बाद अतिरिक्त मांगने पर उसकी शिकायत कर दी जाती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें