फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की खुदकुशी से आहत पति ने भी दी जान, पुलिस कर रही जांच

Fri, 15 Mar 2019 04:43 AM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : डेमो
विज्ञापन

राजा पार्क इलाके में पत्नी के खुदकुशी करने से आहत युवक ने बुधवार को फांसी लगाकर जान दे दी। उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिवार वालों का कहना है कि पत्नी की मौत के बाद से वह काफी परेशान रहता था। उसकी छह माह की बेटी है। पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपकर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मृतक की शिनाख्त नीरज (28) के रूप में हुई। वह अपनी छह माह की बेटी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ आर ब्लॉक, राजा पार्क इलाके में रहता था। वह एक दुकान में सिलाई का काम करता था। बुधवार दोपहर नीरज ने अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।

जांच में पता चला कि डेढ़ साल पहले नीरज की शादी रचना नाम की युवती से हुई थी। पांच दिन पहले रचना ने पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली थी। इस घटना के बाद नीरज मानसिक रूप से परेशान रहने लगा था। रचना की खुदकुशी के मामले की जांच एसडीएम कर रहे हैं।
विज्ञापन


परिवार वालों का कहना है कि नीरज और रचना के बीच कोई झगड़ा नहीं होता था। दोनों शादी के बाद से काफी खुश थे। परिवार वालों को भी समझ नहीं आ रहा है कि किस वजह से दंपती ने खुदकुशी कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें