फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी पर दोस्त की बुरी नजर: काम के लिए लाया दिल्ली, कमरे में बैठकर पी शराब; नाराज पति ने उतारा मौत के घाट

Fri, 10 May 2024 06:34 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के अलीपुर में शराब पीने के बाद पत्नी के साथ गलत हरकत करने पर दोस्त की चाकू मारकर हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी दंपति को गिरफ्तार कर लिया है। फैक्टरी में काम दिलाने के लिए मृतक ने दोस्त को बिहार से बुलाया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीपुर इलाके में शराब पीकर पत्नी के साथ गलत हरकत करने के दौरान एक युवक ने अपने दोस्त की चाकू गोदकर हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त रंजीत कुमार झा (30) के रूप में हुई है। पुलिस ने घटना के बाद फरार हुए दंपति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि बुधवार देर रात 1.20 बजे पुलिस को अलीपुर के सिंघु गांव में एक युवक को चाकू मारे जाने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी समेत अन्य पुलिसकर्मी सिंघु गांव पहुंचे। जहां पता चला कि घायल रंजीत को राजा हरिशचंद अस्पताल ले जाया गया है। जहां डॉक्टरों ने रंजीत को मृत घोषित कर दिया। जांच पड़ताल में पता चला कि रंजीत झा मोतिहारी बिहार का रहने वाला था और अपने एक रिश्तेदार राकेश के साथ किराए के मकान में रहता था।

राकेश ने पूछताछ में बताया कि सात मई को रंजीत झा का दोस्त राहुल अपनी पत्नी के साथ गांव से दिल्ली आया था। आठ मई की रात में रंजीत ने उसे दूसरे कमरे में सोने के लिए भेज दिया। उसके बाद रंजीत अपने दोस्त राहुल के साथ शराब पीने लगा। कुछ देर बाद रंजीत की रोने की आवाज सुनकर वह कमरे से बाहर आया। रंजीत का कपड़ा खून से सना हुआ था और राहुल उसके पीछे चाकू लेकर भाग रहा था। आस-पास के लोगों के घर से बाहर निकलने पर आरोपी अपनी पत्नी के साथ मौके से फरार हो गया।

क्राइम और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर छानबीन करने के बाद वहां से साक्ष्य हासिल किए। इसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी दंपति की तलाश की और कुछ देर बाद राहुल और उसकी पत्नी अंजू को इलाके से गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन

दोनों पूर्वी चंपारण बिहार के रहने वाले हैं। पूछताछ में आरोपी राहुल ने बताया कि रंजीत उसका दोस्त था। वह दिल्ली में उसे फैक्टरी में काम दिलाने के लिए बुलाया था। सात मई को वह पत्नी के साथ दिल्ली पहुंचा था। 

घटना वाली रात दोनों शराब पीकर खाना खाने लगे। उसकी पत्नी कमरे में सो रही थी। खाना खाने के बाद रंजीत अपने रिश्तेदार को दूसरे कमरे में सोने के लिए भेज दिया। उसके बाद वह उसकी पत्नी के साथ गलत हरकत करने लगा। जिससे गुस्से में आकर उसने रंजीत को चाकू मार दिया। उसके बाद वह पत्नी के साथ वहां से भाग गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें