फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव

Mon, 08 Dec 2014 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद के जीआरपी थाना क्षेत्र के लकड़पुर रेलवे फाटक के पास सोमवार की सुबह ट्रैक पर एक युवक का शव मिला। पुलिस ने उसको पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उसकी पहचान मधुबनी, बिहार निवासी गोपाल मिश्र के रूप में हुई है।
विज्ञापन


जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर पोरस कुमार ने बताया कि गोपाल मिश्र दो साल पहले यहां लकड़पुर में रहने वाले अपने चाचा परमानंद के घर आकर रहने लगा था। बचपन में ही मां की मौत हो चुकी थी।

उनका कहना है कि वह शराब पीने का आदी था। इसी कारण उसके पेट में अल्सर की शिकायत थी। इससे वह मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। पोरस ने बताया कि वह रविवार की रात बिना बताए घर से निकल गया और लकड़पुर फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर उसका शव मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें