‘साहब! मेरी पत्नी घूमने की शौकीन है, सैलरी कम होने के कारण मैं उसकी हसरतें पूरी नहीं कर पा रहा हूं, इससे नाराज होकर वह मायके चली गई है। वह दिल्ली पुलिस में तैनात अपने पिता से मुझे धमकी दिलवा रही है।
मेरा सुख-चैन छिन गया है, मेरी मदद कीजिए।’ प्रताप विहार के एक युवक ने बुधवार को एसएसपी को अपना दुखड़ा सुनाया। युवक ने बताया कि 16 अप्रैल 2014 को उसने वसुंधरा निवासी दिल्ली पुलिस में तैनात एक पुलिसकर्मी की बेटी से लव मैरिज की थी।
शादी के बाद पत्नी ने उस पर परिवार से अलग रहने का दबाव बनाया। वह पत्नी के साथ परिवार से अलग रहने लगा। आरोप है कि इसके बाद पत्नी पिकनिक स्पॉट पर घूमने जाने के लिए जिद करने लगी।