फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला मित्र की शादी से पहले युवक ने किया रेप

Sun, 25 Oct 2015 08:33 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
तीस वर्षीय एक महिला के साथ उसके पुरुष मित्र ने दुष्कर्म कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि शादी से पहले उसके मित्र ने उसके साथ दो बार दुष्कर्म किया है।
विज्ञापन


मामले के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता ने महिला थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बल्लभगढ़ क्षेत्र निवासी एक तीस वर्षीय महिला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसकी कुछ दिनों पहले ही शादी हुई है।
विज्ञापन

रेप के बाद देता था जान से मारने की धमकी

पीड़िता का आरोप है कि शादी से पूर्व बल्लभगढ़ क्षेत्र में रहने वाले 35 वर्षीय चमन से उसकी मित्रता थी। चमन ने उसके साथ इसी वर्ष फरवरी और मार्च माह में उसकी शादी से पहले दो बार दुष्कर्म किया।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने इसके बारे में किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी।

जांच अधिकारी के मुताबिक महिला थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस पीड़िता के बयानों के आधार पर मामले की सत्यता की जांच कर रही है। आरोपी की तलाश जारी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें