गांव सुनपेड़ में दलित परिवार के चार लोगों को जिंदा जलाने के मामले में आरोपी बनाए गए सवर्ण जाति के लोगों के बचाव में राजपूत समाज आगे आया है।
रविवार को सेक्टर-10 पुष्प वाटिका में महापंचायत का आयोजन कर आरोपियों को बचाने पर विचार विमर्श किया गया। महापंचायत का आयोजन राजपूत समाज के द्वारा किया गया।
महापंचायत में अलग-अलग क्षेत्रों से आए लोगों ने दो मासूमों की मौत पर शोक संवेदना व्यक्त की। साथ ही घटना के लिए पीड़ित जितेंद्र को ही जिम्मेदार ठहराया।
लोगों का कहना था कि अभी तक के हालात से यह साफ है कि पूरे मामले में साजिश रची गई। राजपूत समाज के लोगों का कहना है कि उनके समुदाय के लोगों को इस केस में झूठा फंसाया गया है।