पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त दरादे शरद भास्कर ने बताया युवक के गर्दन पर गहरा जख्म था। घटना की जानकारी परिवार वालों को दी गई। मूल रूप से यूपी के संत कबीर नगर निवासी परिवार वालों ने बताया कि अंगद बसई दारापुर इलाके में परिवार के साथ रहता था।
छठ के दौरान परिवार वालों के साथ वह गांव गया था और कुछ दिन पहले ही वह अकेले वापस आया था। वह मायापुरी में लकड़ी पॉलिश करने का काम करता था। परिवार के सदस्यों ने बताया कि रात से वह अंगद के मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन उससे संपर्क नहीं हो सका।