फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: सब्जी नहीं देने पर हुआ विवाद, शख्स के सिर में मारी लाठी, मौत

Thu, 09 Apr 2020 08:05 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
दिल्ली के फर्श बाजार इलाके की न्यू संजय अमर कॉलोनी में सब्जी को लेकर हुए झगड़े में एक शख्स ने अपने पड़ोसी के सिर में लाठी मार दी। गंभीर हालत में उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। 
विज्ञापन


मृतक की शिनाख्त संतलाल (50) के रूप में हुई है। वारदात के बाद हमला करने वाला आरोपी नन्हें फरार हो गया। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, संतलाल अपने परिवार के साथ बी-ब्लॉक, न्यू संजय अमर कालोनी, फर्श बाजार में रहता था। इसके परिवार में पत्नी के अलावा तीन बेटे हैं। संतलाल शादियों में इलेक्ट्रिशियन का काम करता था। 

लॉकडाउन की वजह काम बंद होने के कारण परिवार भंडारे या इधर-उधर से मांगकर खाना खा रहा था। बुधवार दोपहर के समय संतलाल का बेटा सुमित चित्रकूट अपार्टमेंट के पास से भंडारे का खाना लेकर घर लौट रहा था। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

इस बीच रास्ते में उसे उनका पड़ोसी नन्हें मिला। नन्हें ने सुमित से थोड़ी सब्जी देने के लिए कहा। सुमित ने मना किया तो वह उससे झगड़ा करने लगा। इस बीच संतलाल वहां पहुंच  गया। 

उसने दोनों को बीच सुलह कराने का प्रयास किया। लेकिन नन्हें नहीं मना। उसने अचानक लाठी उठाकर संतलाल के सिर में मार दी। लाठी लगते ही संतलाल गिर गया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। 

अस्पताल में संतलाल को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आरोपी नन्हें की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें