फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले साथ मिलकर की चोरी, फिर बंटवारे के दौरान दोस्त की कर दी ये हालत

Sat, 21 Jul 2018 07:26 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
murder
विज्ञापन
सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में 25 मार्च को दादरी निवासी आबिद की हत्या चोरी के माल बंटवारे के विवाद में की गई थी। पुलिस ने आबिद के दो साथियों प्रवीण उर्फ सिकंद्राबादी और रामजानी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया चाकू बरामद कर मामले का खुलासा कर दिया है। वारदात में शामिल एक अन्य आरोपी अभी फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन


एसपी देहात आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के तिलपता चौक के पास 25 मार्च को दादरी निवासी आबिद का शव बरामद हुआ था। ब्लाइंड केस को खोलने के लिए सूरजपुर कोतवाली पुलिस को निर्देश दिया गया था। कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार पंत की टीम ने मामले में दुर्गा गोलचक्कर के पास से दो लोगों को पकड़कर पूछताछ की। 

आरोपियों की पहचान प्रवीण उर्फ सिकंद्राबादी निवासी भराना, सिकंद्राबाद और रामजानी निवासी दादरी के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने आबिद की हत्या की बात कबूल की है। आरोपियों ने बताया कि वह और आबिद दिन में मजदूरी का काम करते हैं और रात में फैक्ट्रियों से लोहा आदि चुराते थे। 
विज्ञापन


वारदात की रात को भी उन्होंने चोरी का शराब पी और चोरी के माल का बंटवारा करने लगा। इसी दौरान उनमें आपस में विवाद हो गया और दोनों ने एक अन्य साथी के साथ मिलकर आबिद की हत्या कर दी। उन्होंने पहचान छिपाने के लिए आरोपी चेहरे पर बैटरी का तेजाब डाल दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें