परिजनों ने आरोप लगाया कि रविवार रात को रजी को उसका ही एक दोस्त घर से बुलाकर ले गया था। वारदात में एक से अधिक व्यक्ति ने अंजाम दिया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से छानबीन कर रही है। उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त आशीष मिश्रा ने बताया कि रजी अपने परिवार के साथ गली नंबर-1, हरकेश मार्केट, खजूरी खास में किराए के मकान में रहता था। इसके परिवार में दो पत्नियां और चार बच्चे हैं। रजी पीओपी का काम करता था। इसके माता-पिता और परिवार के बाकी सदस्य बिहार में रहते हैं।
पत्नी तबस्सुम खातून ने बताया कि रविवार रात 9.30 बजे बिहार का ही रजी का दोस्त फैजान घर पर पहुंचा और अपने साथ ले गया। इसके बाद रजी रातभर घर नहीं लौटा। उसका मोबाइल फोन भी लगातार बंद आ रहा था। रजी के परिजन उसका रातभर इंतजार करते रहे। उसकी हत्या किसने की और क्यों मारा गया, इसका खुलासा नहीं हो पाया है।
पुलिस रजी के दोस्त की तलाश कर रही है। शुरुआती जांच के बाद पुलिस आशंका जता रही है कि आपसी रंजिश की वजह से उसको मौत के घाट उतारा गया है। आरोपियों ने बदला लेने के नियत से उस पर कई वार किए। सीसीटीवी से पुलिस को कुछ सुराग मिले हैं।