फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त को बीड़ी न देना शख्स को पड़ा भारी, रॉड से पीट-पीट कर ले ली जान

Fri, 03 Aug 2018 07:40 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

किसी शख्स को बीड़ी न देना कितना भारी पड़ सकता है, इस बात का अंदाजा यहां लगाया जा सकता है। गांव गढ़ी वाजिदपुर में बीड़ी मांगने पर हुए विवाद के बाद नशे में धुत युवक ने अपने दोस्त की रॉड से वार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद से आरोपी फरार है। भोंडसी थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, वारदात बृहस्पतिवार देर रात तीन बजे की है। मूलरूप से उत्तर प्रदेश के जिला आगरा के गांव चावली निवासी श्याम (34) गांव गढ़ी वाजिदपुर स्थित डेयरी पर मजदूरी करता था। पास के सर्विस स्टेशन पर मजदूरी करने वाले अरविंद कुमार से उसकी दोस्ती थी।

बृहस्पतिवार देर रात दोनों ने साथ में शराब पी। करीब रात तीन बजे नशे में धुत श्याम ने अरविंद से बीड़ी मांगी तो उसने देने से मना कर दिया। इससे बौखलाए श्याम ने अरविंद को दो-चार थप्पड़ जड़ दिए। इसके बाद बात बढ़ते-बढ़ते धक्का-मुक्की तक पहुंच गई। जिसके बाद गुस्साए अरविंद ने पास रखी रॉड उठाकर श्याम के सिर पर ताबड़तोड़ कई वार किए। श्याम लहुलुहान होकर गिर गया। आरोपी मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


शोरशराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और श्याम को अस्पताल में दाखिल कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। भोंडसी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में ले लिया। भोंडसी थाना प्रभारी उमेश कुमार के मुताबिक, आरोपी की तलाश में छापामारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें