फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति छोड़ प्रेमी संग लिव इन में रह रही थी महिला, इस बात से नाराज होकर थाने में खा लिया जहर

Fri, 03 Aug 2018 05:04 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
marrige - फोटो : DEMO PHOTO
विज्ञापन

एक महिला पति को छोड़कर प्रेमी के साथ लिव इन रिलेशन में रह रही थी। बताया जा रहा है कि महिला ने प्रेमी से शादी की बात कही तो उसने साफ इनकार कर दिया। महिला ने इसकी शिकायत थाने में भी की थी। 15 दिन बाद भी इस मामले पर पुलिस ने कोई नहीं की, जिससे परेशान महिला ने शुक्रवार को थाने में ही जहर खा ली। जिससे उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन


मामला फरीदाबाद के गांव मंडावली निवासी एक महिला की है। बताया जा रहा है कि पीड़िता ने 15 दिन पहले अपने प्रेमी पर आरोप लगाया था कि प्रेमी ने उसे शादी का झांसा देकर रेप किया और बाद में शादी करने से भी मना कर दिया।

पुलिस में शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे आहत होकर उसने थाने में ही जहर खाकर सुसाइड कर लिया। जहर खाने के बाद पुलिस पीड़ित महिला को तुरंत बल्लभगढ़ अस्पताल ले गई, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें