शाहदरा के कृष्णा नगर इलाके में मामूली कहासुनी के बाद रौब दिखाने और टशन में तीन लड़कों ने एक युवक को चाकू से गोद दिया। चेहरे, हाथ, पेट व शरीर के अन्य हिस्सों में चाकू लगने के बाद पीड़ित अशोक (20) को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान शुक्रवार उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को दबोच लिया है। पुलिस अधिकारी तीनों लड़कों के नाबालिग होने की आशंका जता रहे हैं। पुलिस उपायुक्त मेघना यादव ने बताया कि अशोक परिवार के साथ गली नंबर-1, वेस्ट कांति नगर में रहता था।