फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोठे पर गए युवक को सेक्स वर्कर से हुआ प्यार, शादी कर दे दिया अपना नाम

Thu, 20 Jul 2017 06:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सेक्स वर्कर से रचाई शादी
नई दिल्ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के एक युवक ने महिला आयोग की मदद से जीबी रोड स्थित कोठे में एक सेक्स वर्कर से आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली। शादी के बाद नवदंपति बुधवार को दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल से मिलने पहुंचा।
विज्ञापन


स्वाति से मिलकर लड़की ने नया जीवन देने के लिए आभार जताया। स्वाति ने युवकों से इस लड़के का उदाहरण देते हुए ऐसी बेटियों की मदद के साथ शादी कर नया जीवन देने की अपील की है।

बता दें‌ कि यहां एक युवक को कोठे पर देह व्यापार करने वाली 18 साल की युवती से प्यार हो गया। फिर उसे मुक्त कराने के लिए युवक ने पुलिस व एक एनजीओ की मदद ली और अपने मकसद में कामयाब भी हो गया।
विज्ञापन

कोठे की दो संचालिकाएं गिरफ्तार

पुलिस ने जबरन देह व्यापार कराने के आरोप में कोठे की दो संचालिकाओं को गिरफ्तार किया है। कमला मार्केट थाना पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से पश्चिम बंगाल की रहने वाली सलमा (18, बदला नाम) को करीब दो साल पहले उसका एक जानकार नौकरी के बहाने दिल्ली लाया था। सलमा को जीबी रोड पर लाकर बेच दिया गया।

दिल्ली आने के समय वह सिर्फ 16 साल की थी। सलमा के मुताबिक, यहां उसकी मर्जी के खिलाफ उससे जबरन देह व्यापार कराया जाने लगा। उसने मुक्त होने की आस भी छोड़ दी। कुछ माह पूर्व उसके पास एक ग्राहक आया।
विज्ञापन

एनजीओ की मदद से युवक पुलिस के पास पहुंचा

अक्सर युवक उससे मिलने आने लगा। दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया। लेकिन सलमा ने इसकी भनक कोठा संचालकों को नहीं लगने दी, वर्ना युवक के आने पर पाबंदी लगा दी जाती।   युवक ने भी सलमा को इस दलदल से निकालकर उससे शादी करने का मन बना लिया। एक एनजीओ की मदद से युवक पुलिस के पास पहुंचा। युवक की निशानदेही पर पुलिस ने देर रात को कोठा नंबर-68 पर छापेमारी कर सलमा को मुक्त कराया और दो संचालिकाओं को गिरफ्तार कर लिया है।
सलमा अपने प्यार को पाकर बेहद खुश है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कोठे पर सील भी लगाई जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें