फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: गर्लफ्रेंड को उपहार देने के लिए डिलीवरी ब्वॉय से लूटा पार्सल, गिरफ्तार

Sat, 26 Oct 2019 10:19 AM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

महिला साथी को गिफ्ट देने के लिए ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी के डिलीवरी ब्वाय से झपटमारी करने वाले दो बदमाशों को पंजाबी बाग थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से झपटा गया सामान बरामद कर लिया है। पुलिस बदमाशों के एक सहयोगी की तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक गुरुवार को ऑनलाइन अमेजॉन फ्लेक्स कंपनी में काम करने वाले डिलीवरी ब्वॉय प्रमोद कुमार ने झपटमारी की शिकायत की थी। शिकायत में कहा था कि वह पंजाबी बाग इलाके में सामान की डिलीवरी करने जा रहा था। इसी दौरान तीन युवक उससे पार्सल छीनकर फरार हो गए। इस पार्सल में एक कीमती मोबाइल फोन भी था।

पंजाबी बाग थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने तकनीकी जांच करते हुए शकूरबस्ती निवासी अमर सिंह (29) नाम के बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। बदमाश ने पूछताछ में बताया कि वह पहले ऑनलाइन शॉपिंग पोर्टल में काम कर चुका है। उसे पता है कि दिवाली के दौरान लोग गिफ्ट आइटम ही बुक करते हैं। 
विज्ञापन


उसने बताया कि वह अपनी महिला साथी को गिफ्ट देना चाहता था। पुलिस ने बदमाश की निशानदेही पर उसके दूसरे सहयोगी शास्त्री नगर निवासी शशांक अग्रवाल (32) को गिरफ्तार कर लिया जबकि तीसरे सहयोगी विशाल की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें