इससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ी और आरोपी फरार गया। रवि अन्य लोगों की मदद से अनूपवती को अस्पताल लेकर पहुंचा। यहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इसी बीच पुलिस ने जानकारी दी कि आरोपी धर्मपाल ने भी जहर खाकर खुदकुशी की कोशिश की है और उसे दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
महिला के परिजनों के मुताबिक आरोपी धर्मपाल रामपुर बाजार में खोखे पर सामान बेचता है और गाड़ी भी चलाता है। उन्होंने आशंका जताई है कि आरोपी ने गहने या रुपये छीनने के इरादे से अनपूवती की हत्या की है। हालांकि पुलिस अन्य कोण से भी मामले की जांच कर रही है।
- परिजन की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। जानकारी मिली है कि आरोपी ने भी वारदात के बाद जहर खाया है और वह दिल्ली अस्पताल में भर्ती है। पुलिस की एक टीम दिल्ली भेजी गई है। - निशांक शर्मा, सीओ ग्रेटर नोएडा प्रथम