फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे-सास के सामने पति ने पत्नी को सड़क पर चाकू घोंपा, इस बात का था शक

Sat, 04 Aug 2018 09:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
murder
विज्ञापन

सेक्टर-5-6 की सड़क पर शनिवार दोपहर तीन साल के बेटे और सास के सामने पति ने पत्नी की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। आरोपी की पांच साल पहले लव मैरिज हुई थी। महिला के पहले पति से मिलने के शक में हत्या की बात सामने आ रही है। पुलिस ने पत्नी के भाई की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही वारदात के कारण का पता चलेगा।

विज्ञापन


थाना सेक्टर-20 पुलिस के अनुसार, गया निवासी रूबी (28) की शादी बिहार के गोपालगंज निवासी रफीक  के साथ 7 साल पहले हुई थी। एक साल बाद ही दोनों का विवाद हो गया तो रूबी ने उसे छोड़ दिया। इसके बाद वह नोएडा आकर हरौला में माता-पिता के साथ रहकर एक कंपनी में सिलाई का काम कर रही थी।

इसी कंपनी में राजू उर्फ अब्बास भी सिलाई का काम करता था। दोनों यहां नजदीक आए और पांच साल पहले लव मैरिज कर ली। कुछ समय बाद रफीक भी नोएडा आकर रहने लगा। इस पर राजू पत्नी पर संदेह करने लगा। इसी बात को लेकर 10 दिन पहले दोनों में विवाद हुआ जिसके बाद रूबी फिर से माता-पिता के पास रहने लगी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी को चाकू घोंपकर फरार हो गया।

राजू पत्नी को यहीं छोड़कर तीन साल के बेटे साजिद को मुंबई लेकर जाना चाहता था, लेकिन रूबी ऐसा नहीं करने दे रही थी। शनिवार दोपहर रूबी मां और बेटे के साथ बाजार के लिए निकली थी। जब वह सेक्टर-5 और 6 की सड़क पर पहुंचे तो राजू आ गया।

उसने बेटे को साथ ले जाने का प्रयास किया। विरोध करने पर राजू बेकाबू हो गया और पत्नी को चाकू घोंपकर फरार हो गया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें