फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेबिट कार्ड बदलकर रुपये उड़ाने में माहिर थे ये शख्स, 60 से ज्यादा वारदात को दे चुके हैं अंजाम

Sat, 04 Aug 2018 08:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
atm card
विज्ञापन

ईकोटेक-3 थाना पुलिस ने एटीएम में आए लोगों का कार्ड बदलकर पैसे निकालने वाले गिरोह के तीन बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। गांव घाघोट, थाना चांदहट पलवल (हरियाणा) निवासी आरोपी वसीम, नदीम और हामिद पूरे एनसीआर में बिना सिक्योरिटी गार्ड वाले एटीएम पर पहुंचने वालों को शिकार बनाते हैं। आरोपियों के कब्जे से 37 डेबिट कार्ड, 64 हजार रुपये और एक कार बरामद की गई है।

विज्ञापन


एसपी देहात आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि शुक्रवार रात चेकिंग के दौरान कुलेसरा पुलिस चौकी के पास से जा रही एक कार को ईकोटेक-3 थाना प्रभारी राजपाल सिंह तोमर की टीम ने रोकने का प्रयास किया। बदमाशों ने रुकने के बजाय पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। 

पुलिस ने बैरियर लगाकर कार रुकवा ली और तीनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने पुलिस को पूछताछ में जानकारी दी कि वह एटीएम बूथ पर जाकर छुपकर पिन देख लेते हैं और झांसा देकर उनका कार्ड बदल देते हैं। इसके बाद कार्ड के जरिये से एटीएम से रुपये निकाल लेते हैं।

  
विज्ञापन

 
विज्ञापन

60 से ज्यादा वारदात को दे चुके थे अंजाम

ईकोटेक-3 थाना प्रभारी राजपाल तोमर ने बताया कि उनके क्षेत्र में दो-तीन डेबिट कार्ड बदलकर ठगी की वारदात हुई थी। आरोपियों की पहचान कराने पर पीड़ितों ने उन्हें पहचान लिया। 

60 से ज्यादा वारदात को दे चुके थे अंजाम 
पुलिस के मुताबिक आरोपी पूरे एनसीआर क्षेत्र में वारदात करते हैं और अब तक 60 वारदात कर चुके हैं। इससे पहले आरोपी दिल्ली में सक्रिय थे। आरोपी ऐसे एटीएम पर जाते हैं, जहां सिक्योरिटी गार्ड न हो। पहले वह वहां का सीसीटीवी पहले खराब कर देते हैं। 

इसके बाद दो लोग पहले से केबिन में घुस जाते और एक बाद में किसी के वहां रुपये निकालने के दौरान तब पहुंचता है, जब वहां मौजूद दोनों लोग पिन नंबर देख लेते हैं। तीसरा आरोपी जल्दबाजी में घुसता है और इस दौरान तीनों मिलकर पीड़ित का ध्यान बंटाकर या मदद का झांसा देकर कार्ड बदल लेते थे। आरोपियों ने बताया कि उस क्षेत्र में ऐसे कई गिरोह है जो इस तरह का काम करते हैं और बाकायदा कार्ड बदलने का तरीका तक सिखाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें