फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कातिल देवर की कहानी: भाभी की शादीशुदा बहन पर आया दिल, न पा सकता तो पहले किया अपहरण फिर जहर देकर ले ली जान

Sat, 16 Dec 2023 11:04 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, होडल

सार

पीड़िता काजल ने बताया कि उसका देवर सुनील उसकी बहन अंजली से शादी के लिए कहता था, लेकिन उसने मना कर दिया और अंजली की शादी दो वर्ष पूर्व दूसरी जगह कर दी। इसी बात को लेकर सुनील नाराज था। 
विज्ञापन
मृतक अंजली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाभी की बहन से शादी न होने से नाराज युवक ने अपने साथी के साथ मिलकर जहर पिलाकर उसकी हत्या कर दी। युवक भाभी की बहन से शादी करना चाहता था, लेकिन उसके परिजनों ने युवती की शादी दूसरी जगह कर दी थी। इसी बात से नाराज होकर आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर भाभी के साथ भी मारपीट की और उसकी बहन की हत्या करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मृतका के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया और आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन

हरियाणा के होडल स्थित हसनपुर थाना प्रभारी रामचंद्र जाखड़ ने बताया कि मैडौली गांव निवासी काजल ने दी शिकायत में कहा कि वे पांच बहन हैं और एक छोटा भाई है। उसकी शादी मैडौली गांव निवासी अनिल के साथ हुई है व बाकी चार बहनें भी शादीशुदा हैं। उसकी छोटी बहन आंचल की शादी 26 नवंबर को हुई थी। उस शादी में उसकी बहन अंजली भी आई हुई थी।

आरोप है कि उसका देवर सुनील जो फरीदाबाद सेक्टर-17 में रहता है, उसने उसके पति अनिल को फोन कर अपने पास बुला लिया कि मेरा एक्सीडेंट हो गया है। भैया आप फरीदाबाद आ जाओ। उसका पति फरीदाबाद चला गया और पीछे से उसका देवर सुनील अपने दोस्त अशोक के साथ मैडौली गांव आ गया। रात के करीब दो बजे दोनों आरोपी उनके घर के अंदर घुस आए और सुनील ने उसके गले पर तेजधार हथियार रख दिया। उस समय पीड़िता का छोटा भाई चिराग भी वहीं था। उसके बाद दोनों आरोपी उसकी बहन अंजली को थ्रीव्हीलर में डालकर जबरदस्ती ले गए, लेकिन पीड़िता ने दौड़कर अपनी बहन अंजली को थ्रीव्हीलर से नीचे उतारा तो वह बेहोशी की हालत में थी। 

आरोप है कि सुनील व अशोक ने अंजली को कोई नशीला पदार्थ सुंघाकर जहर दे दिया। पीड़िता तुरंत अपनी बहन को लेकर होडल निजी अस्पताल पहुंची तो उन्होंने कहा कि इसे जहर दिया गया है, उसके बाद वे बीके अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन तब तक अंजली की मौत हो चुकी थी। थाना प्रभारी राम चंद्र जाखड़ ने बताया कि वारदात की सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंच गए और मृतका अंजलि के शव को कब्जे में लेकर जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। शव को परिजनों के हवाले कर आरोपी सुनील और उसके साथी अशोक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की खोजबीन की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

मेरी नहीं हुई तो किसी और की भी नहीं होने दूंगा
पीड़िता काजल ने बताया कि उसका देवर सुनील उसकी बहन अंजली से शादी के लिए कहता था, लेकिन उसने मना कर दिया और अंजली की शादी दो वर्ष पूर्व दूसरी जगह कर दी। इसी बात को लेकर सुनील नाराज था। सुनील धमकी देता था कि अंजली मेरी नहीं हुई तो किसी की भी नहीं होने दूंगा। अंजली जब माया के पास छोटी बहन के शादी समारोह में शामिल होने आई तो उसके देवर सुनील ने अपने दोस्त के साथ मिलकर अंजली को पहले नशीला पदार्थ सुंघाकर अपहरण किया फिर जहर देकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें