फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजिये में झगड़ा छुड़ा रहा था शख्स, नहीं पता था ऐसे मिलेगी मौत

Sun, 23 Sep 2018 05:50 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
murder
विज्ञापन
उत्तरी दिल्ली के सराय रोहिल्ला इलाके में ताजिया जुलूस के दौरान दो युवकों के बीच मारपीट हो गई। एक युवक के दोस्त ने बीच-बचाव कराने का प्रयास किया तो दूसरे ने उसे चाकू घोंप दिया।  
विज्ञापन


गंभीर हालत में जमील (25) को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। भीड़ ने आरोपी अल्ताफ (22) को दबोचकर पुलिस को सौंप दिया।

पुलिस के मुताबिक जमील परिवार के साथ आनंद पर्वत इलाके में रहता था। शुक्रवार को मोहर्रम के दौरान जमीन अपने भाई शकील व कुछ दोस्तों के साथ ताजिया लेकर निकला था। इस दौरान उसके दोस्त सैफुल्लाह का अल्ताफ नामक युवक से झगड़ा हो गया। 
विज्ञापन


जमील ने दोनों को शांत कराने का प्रयास किया तो अल्ताफ भड़क गया। अभी जमील कुछ समझ पाता इससे पहले ही अल्ताफ ने उसके पेट में चाकू घोंप दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें