फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुटखा थूकने के लिए तेज रफ्तार जगुआर सवार ने निकाला सिर, एक गलती ने ले ली जान

Sat, 29 Sep 2018 01:58 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
इसी जगुआर में हुआ हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो प्वाइंट पर तेज रफ्तार जगुआर से सिर निकालकर पान मसाला थूकने के दौरान चालक का सिर एक ग्रिल से टकरा गया। इस दौरान कार अनियंत्रित हो गई और युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत की जानकारी मिली है।

विज्ञापन


मूलरूप से चिटहेरा गांव निवासी प्रशांत कसाना प्रॉपर्टी डीलर थे। बृहस्पतिवार रात वह जगुआर कार से जेवर से यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते ग्रेटर नोएडा आ रहे थे। एक्सप्रेसवे पर तैनात सुरक्षाकर्मी महावीर ने बताया कि कार चला रहे प्रशांत खिड़की से सिर बाहर निकालकर थूक रहे थे।

इसी दौरान कार अनियंत्रित हुई और सिर व कार एक ग्रिल से टकरा गई। सुरक्षाकर्मी ने अपने सहकर्मी के साथ उन्हें कार से बाहर निकाला और पीछे से आई एक अन्य कार की मदद से उन्हें ग्रेटर नोएडा के अस्पताल में भर्ती कराया। 
विज्ञापन


गार्ड के अनुसार, गाड़ी की रफ्तार उस दौरान 120 किमी थी। बताया गया है कि यहां से उन्हें दिल्ली के अपोलो अस्पताल में रेफर किया गया था। उनके सिर में गंभीर चोट लगी थी। नॉलेज पार्क थाना प्रभारी अरविंद पाठक ने बताया कि इस मामले में परिजन ने उन्हें कोई सूचना या शिकायत नहीं दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें