फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीआईपी मॉल का कटा बिजली कनेक्शन, ढाई करोड़ बकाया है बिजली का बिल

Sat, 29 Sep 2018 01:36 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

बिजली विभाग द्वारा बकायेदारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार शाम को जीआईपी मॉल का बकाया बिल जमा न होने पर कनेक्शन काट दिया गया। संबंधित फर्म पर करीब ढाई करोड़ रुपये का बिल बकाया है। 

विज्ञापन


अधीक्षण अभियंता एसके वर्मा ने बताया कि नोएडा के डिवीजन थर्ड में इंटरनेशनल रिक्रेएशन पार्क प्राइवेट लिमिटेड के नाम से कनेक्शन लिया गया था। यह कनेक्शन जीआईपी मॉल प्रबंधन समेत पूरे परिसर में काम करता है। एक माह का बिल जमा न करने पर कनेक्शन काटने के शासन से निर्देश मिले थे। 

उसी का पालन कराते हुए शुक्रवार शाम 7 बजे अधिकारियों को निर्देशित किया गया और ढाई करोड़ रुपये बिल जमा न करने पर कनेक्शन काट दिया गया। मॉल प्रबंधन का कनेक्शन बिल जमा होने के बाद ही चालू किया जाएगा। 
विज्ञापन


कुछ दिन पहले भी बकाया बिल जमा न करने पर संबंधित संस्थान का कनेक्शन काट दिया था। एसके वर्मा ने बताया कि इसके अलावा भी अन्य कई बडे़ बकायेदारों के कनेक्शन कटवाए गए हैं। इसके अलावा एक माह का बिल यदि 10 हजार रुपये से अधिक है तो कनेक्शन काटने का अभियान चलाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें