फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभी तो कलेजे के टुकड़े को विदा ही किया था, ससुरालवालों ने किया वो हाल कि रो-रोकर सभी हो गए बेहाल

Mon, 07 May 2018 10:21 AM IST
विकास वत्स/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
murder for dowry - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अभी तो डोली में बैठा कर विदा की थी, हाथों की मेहंदी भी नहीं छूटी थी, जिसको सात जन्मों का साथी चुना वो ही दरिंदा निकला, अरे शादी नहीं करनी थी या दहेज चाहिए था तो बोल देते आखिर बेटी को क्यों मार डाला?

विज्ञापन


मृतका पिंकी के पिता व रोते बिलखते परिजन बार-बार पोस्टमार्टम हाउस पर विलाप करते हुए यही सवाल कर रहे थे। हालांकि पुलिस मुख्य आरोपी पति को जेल भेज चुकी है, लेकिन अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं।       

नगर कोतवाली क्षेत्र के वहलीम पुरा निवासी युवक रविकांत की बीते 26 अप्रैल 2018 को ही दिल्ली निवासी युवती पिंकी के साथ शादी हुई थी।

पिंकी के पिता ने बताया कि दूल्हा पक्ष की मांग के चलते उन्होंने बुलंदशहर स्थित एक होटल में ही शादी की थी। शादी में हैसियत के अनुसार काफी दान दहेज भी दिया था।
विज्ञापन


पीड़ित पिता ने बताया कि वर्षों तक अपने कलेजे के टुकड़े को पाल कर डोली में बैठाना एक पिता के लिए फख्र के साथ असहनीय पल भी होता है।

27 अप्रैल को उन्होंने रविकांत के साथ अपनी बेटी को ससुराल के लिए विदा कर दिया था। शादी की खुशियों के चलते पूरा परिवार खुश था, लेकिन किसी को यह नहीं पता था जिस दामाद को बेटी के लिए चुना है वही दामाद मेहंदी छूटने से पहले ही बेटी को मौत के घाट उतार देगा।

परिजन अभी  भी सकते में है कि उनकी बेटी का कुसूर क्या था, दामाद तो उन्होंने चुना था। पीड़ित पिता रोते-बिलखते बोला कि यदि शादी में कुछ और चाहिए था तो बोल देते लेकिन, बेटी को तो नहीं मारते। शनिवार शाम पोस्टमार्टम के बाद परिजन पिंकी के शव को अपने साथ ले गए।

कहीं अवैध संबंध तो नहीं हत्या की वजह

murder for dowry - फोटो : अमर उजाला
पिंकी की मौत के बाद शहर भर में चर्चाओं का बाजार गर्म है, क्योंकि शादी के नौ दिन बाद ही पति ने उसे मौत की नींद सुला दिया।

चर्चा है कि आरोपी रवि के अपनी किसी रिश्तेदार महिला के साथ अवैध संबंध भी थे, जिसके चलते उसे पिंकी के साथ रहना पसंद नहीं था।

सूत्रों की मानें तो इसी कारण आरोपी पति रविकांत ने उसकी हत्या कर दी थी।

घंटों तक पुलिस को बरगलाता रहा
आरोपी रविकांत अपनी पत्नी पिंकी को घर से आई-10 कार से खुर्जा नव दुर्गा शक्ति मंदिर ले जाने की बात कहकर ले गया था। रास्ते में वलीपुरा नहर के निकट उसने एक दोस्त से ली पिस्टल से पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी।

जब तक वह मर नहीं गई वह कार में ही उसके साथ रहा। सूत्रों की मानें तो आरोपी ने पिस्टल अपने किसी दोस्त से करीब 20 हजार रुपये देकर खरीदी थी।
विज्ञापन

घंटों नहर में गोताखोरों ने ढूंढा आला कत्ल

murder for dowry - फोटो : अमर उजाला
आरोपी की गिरफ्तारी के बाद शनिवार सुबह पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वलीपुरा नहर पहुंच कर आला कत्ल की बरामदगी की कोशिश की। घंटों तक गोताखोर नहर में आला कत्ल ढूंढते रहे, लेकिन शाम तक भी कोई सफलता नहीं मिली। 
      
कोट..      
- आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर दहेज हत्या का भी मामला दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है, आखिर हत्या की मुख्य वजह क्या रही, यह जांच के बाद ही साफ हो सकेगा। - तपेश्वर सागर, देहात कोतवाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें