पिंकी की मौत के बाद शहर भर में चर्चाओं का बाजार गर्म है, क्योंकि शादी के नौ दिन बाद ही पति ने उसे मौत की नींद सुला दिया।
चर्चा है कि आरोपी रवि के अपनी किसी रिश्तेदार महिला के साथ अवैध संबंध भी थे, जिसके चलते उसे पिंकी के साथ रहना पसंद नहीं था।
सूत्रों की मानें तो इसी कारण आरोपी पति रविकांत ने उसकी हत्या कर दी थी।
घंटों तक पुलिस को बरगलाता रहा
आरोपी रविकांत अपनी पत्नी पिंकी को घर से आई-10 कार से खुर्जा नव दुर्गा शक्ति मंदिर ले जाने की बात कहकर ले गया था। रास्ते में वलीपुरा नहर के निकट उसने एक दोस्त से ली पिस्टल से पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी।
जब तक वह मर नहीं गई वह कार में ही उसके साथ रहा। सूत्रों की मानें तो आरोपी ने पिस्टल अपने किसी दोस्त से करीब 20 हजार रुपये देकर खरीदी थी।
आरोपी की गिरफ्तारी के बाद शनिवार सुबह पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वलीपुरा नहर पहुंच कर आला कत्ल की बरामदगी की कोशिश की। घंटों तक गोताखोर नहर में आला कत्ल ढूंढते रहे, लेकिन शाम तक भी कोई सफलता नहीं मिली।
कोट..
- आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर दहेज हत्या का भी मामला दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है, आखिर हत्या की मुख्य वजह क्या रही, यह जांच के बाद ही साफ हो सकेगा। - तपेश्वर सागर, देहात कोतवाल