नोएडा में कमेटी के जरिये लाखों रुपये कमाने के झांसे में आकर कमेटी संचालक कर्ज में डूब गया। कर्ज के 28 लाख रुपये देने से बचने के लिए उसने अपने ही अपहरण की साजिश रच डाली।
यही नहीं उसने दो लोगों को फंसाने की भी कोशिश की जिनके सात लाख रुपये उस पर बाकी थे। फेज-3 पुलिस ने अपने अपहरण की साजिश रचने वाले शख्स को एफएनजी के पास से पकड़ लिया।
25 अक्तूबर को छिजारसी निवासी रानी ने पुलिस को बताया कि उसके पति कमलदीप उर्फ रामवरन का अपहरण हो गया है। कमलदीप लोगों का पैसा कमेटी के तहत लगाने का काम करता है।