फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: गर्लफ्रेंड को शिमला घुमाने के लिए चालक को अगवा कर लूटी कार, गिरफ्तार

Tue, 07 Jan 2020 10:22 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : (फाइल फोटो)
विज्ञापन

महिला साथी को शिमला घुमाने के लिए छह दोस्तों ने चालक को अगवा कर कार लूट ली। वारदात के दौरान आरोपियों ने चालक के दो मोबाइल व कैश भी छीन लिए। बाद में आरोपी उसे कार से उतारकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


आरोपियों की पहचान सिमरदीप सिंह (19), घनश्याम माकन (21), विक्की (23), शुभम सचदेवा (19) और कासिम खान उर्फ समीर (18) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटी गई कार, मोबाइल, कुछ कैश व वारदात में इस्तेमाल केटीएम ड्यूक बाइक व एक स्कूटी बरामद की है। पुलिस को आरोपियों के एक अन्य साथी की तलाश है। 

द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त एंटो अल्फोस ने बताया कि चार जनवरी देर रात करीब 2.45 बजे बिंदापुर निवासी मदनलाल (52) ने कार लूटे जाने की शिकायत पुलिस से की थी। पीड़ित ने बताया कि वह कैब चलाता है। रात को वह घर लौट रहा था। इस बीच राजापुरी चौक के पास कुछ बदमाशों ने अगवा कर कार लूट ली। उसके दो मोबाइल व कुछ कैश भी ले लिए। द्वारका साउथ थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। लोकल पुलिस के अलावा स्पेशल स्टॉफ और जिले की साइबर सेल को भी जांच में लगाया गया। जांच के दौरान पता चला कि मदनलाल की कार में लगा जीपीएस बंद है। इसके बाद पुलिस ने टेक्निकल सर्विलांस की मदद ली।
विज्ञापन


पीड़ित के मोबाइल की लोकेशन दिल्ली में अलग-अलग जगह दिखाती रही। पुलिस ने अलग-अलग टुकड़ी बनाकर छानबीन की। इस बीच दो आरोपी घनश्याम और विक्की को द्वारका इलाके से दबोच लिया गया। उनके पास से चोरी की बाइक व स्कूटी, पीड़ित के मोबाइल व एक चाकू बरामद हुआ। दोनों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई तो बाद में तीन अन्य आरोपी शुभम, सिमरदीप और कासिम को भी दबोच लिया गया। इनकी निशानदेही पर मदनलाल की कार बरामद कर ली गई।

पूछताछ के दौरान आरोपियों के ने बताया कि सभी बचपन के दोस्त हैं। इनको अपनी-अपनी गर्लफ्रेंड को शिमला में बर्फबारी दिखानी थी। इसके लिए इन लोगों ने योजना बनाकर वारदात को अंजाम दिया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें