उत्तरी दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में अपने दोस्त को कॉल कर युवक ने यमुना में छलांग लगा दी। जिस ऑटो में युवक सवार था, उसी के चालक ने पुलिस को कॉल कर सूचना दी। खबर मिलने के बाद पुलिस के अलावा दमकल विभाग और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंच गई। बाद में रेस्क्यू का काम शुरू किया गया। सोमवार और मंगलवार चले बचाव कार्य के बाद भी युवक का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक छलांग लगाने वाला युवक पंकज श्रीवास्तव (36) परिवार के साथ शाहदरा की बिहारी कालोनी में रहता है। वह दरियागंज स्थित एक निजी कंपनी में काम करता है। इसके परिवार में पत्नी और 14 साल का एक बेटा है। पिछले कुछ समय से पंकज का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा है। दोनों एक ही मोहल्ले में अलग रह रहे थे।