फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्थिक तंगी और कर्ज से परेशान युवक यमुना में कूदा, सुराग नहीं, अंधेरे से रुकी तलाश

Sun, 28 Jul 2019 03:17 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
नदी में कूदा शख्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गीता कॉलोनी फ्लाईओवर पर बने पुल से रविवार सुबह गांधी नगर निवासी कपिल शर्मा (35) ने यमुना में छलांग लगा दी। युवक को यमुना में कूदते देखकर राहगीरों ने सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी। पुलिस, दमकल विभाग और बोट क्लब का दस्ता कुछ ही देर में वहां पहुंच गया। दिनभर तलाश के बाद भी युवक का सुराग नहीं लग सका। उधर, घटना की सूचना पर कपिल का परिवार भी मौके पर पहुंच गया। परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है।

विज्ञापन


शुरुआती जांच के बाद पुलिस को पता चला कि आर्थिक तंगी और कर्ज से परेशान होकर कपिल ने यह कदम उठाया। रविवार शाम अंधेरा होने के कारण उसकी तलाश रोकनी पड़ी। सोमवार को राहत कार्य दोबारा शुरू किया जाएगा। दूसरी ओर, पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है। जिस व्यक्ति के मोबाइल से कॉल की गई थी, उसका कहना है कि किसी अन्य व्यक्ति ने उससे फोन मांगा और पुलिस को सूचना दी थी। उसने किसी को कूदते नहीं देखा।

पुलिस के मुताबिक, कपिल गांधी नगर में पत्नी, दो बच्चों और अन्य परिजनों के साथ रहता था। कपिल का आनंद पर्वत इलाके में लोहे का काम है। रविवार सुबह वह घर से आनंद पर्वत जाने की बात कहकर बाइक से निकला था। बताया गया है कि गीता कॉलोनी पुल पर उसने बाइक रोकी और वहीं खड़ी करके यमुना में छलांग लगा दी। पुलिस को सुबह 10:18 बजे इसकी सूचना मिली। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसकी तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन


पुलिस को परिवार ने उसकी आर्थिक स्थिति और कर्ज के बारे में बताया। देर शाम तक राहत कार्य चला, लेकिन कपिल का पता नहीं चल सका है। उधर, यमुना में युवक के कूदने की सूचना मिलने के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। जाम लगने पर ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को वहां से हटाकर यातायात सुचारु किया। पुलिस का कहना है कि सोमवार को दोबारा राहत कार्य शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें