एक शख्स ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और जिलाधिकारी को ट्वीट कर कुछ पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अपने ट्वीट में उसने कहा है कि गौड़ चौक पर कुछ पुलिसकर्मी कार रोककर महिलाओं से अभद्रता व कमेंट करते हैं।
विज्ञापन
2 of 4
सांकेतिक चित्र
इस मामले में एसपी देहात का कहना है कि उन्होंने ट्वीट की जानकारी मिलते ही मौके पर जांच कराई थी लेकिन ऐसी कोई हरकत नहीं देखी गई। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच बिसरख कोतवाली को सौंप दी गई है।
विज्ञापन
3 of 4
पुलिस
- फोटो : file photo
पुलिस के मुताबिक ये ट्वीट 26 जुलाई की रात 1:07 मिनट पर किया गया है। अहम यह है कि इस ट्वीट पर अन्य लोग पुलिस के खिलाफ लगातार कमेंट कर रहे हैं। वहीं पुलिस देर रात में किए ट्वीट और पीड़ित सामने न आने पर आरोपों को संदिग्ध मान रही है।
एसपी देहात सुनीति ने बताया कि ट्वीट की जानकारी होने मौके पर जांच कराई गई लेकिन उस दौरान ट्विटर पर लगाए आरोपों में सत्यता नहीं मिली। हालांकि मामले की जांच बिसरख कोतवाली प्रभारी राजेश शर्मा को सौंप दी गई है।