फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में 20 रुपये के चक्कर में गंवाई जान: ताश में रुपये हारे तो हुआ झगड़ा, मारपीट में घायल अधेड़ की मौत

Sun, 20 Sep 2026 07:07 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

20 रुपये के विवाद में ताश खेलते हुए गफूर खान और सुजीत भिड़ गए। घायल गफूर की शनिवार को अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने सुजीत को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अशोक विहार के वजीरपुर के उधम सिंह पार्क के पास ताश खेलने के दौरान 20 रुपये को लेकर दो परिचित आपस में भिड़ गए। झगड़े में दोनों घायल हो गए। अस्पताल में इलाज के दौरान शनिवार को 50 साल के गफूर खान उर्फ जैन ने दम तोड़ दिया। अशोक विहार थाना पुलिस ने आरोपी सुजीत (32) के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, गफूर खान अपने परिवार के साथ वजीरपुर के उधम सिंह पार्क इलाके में रहता था। आरोपी सुजीत भी इसी इलाके में रहता है। दोनों एक दूसरे के परिचित थे और कोई काम धंधा नहीं करते थे। 16 सितंबर को अशोक विहार थाना पुलिस को पार्क में झगड़े की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने वहां गफूर और सुजीत को घायल हालत में पड़ा देखा। पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया। 
विज्ञापन

जांच में पता चला कि दोनों पार्क में बैठकर ताश खेल रहे थे। गफूर 20 रुपये हार गया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। विवाद बढ़ने पर गफूर ने सुजीत पर कांच के बोतल से हमला कर दिया। गुस्से में आकर सुजीत ने गफूर को मुक्का और थप्पड़ मारे। मारपीट में दोनों को चोटें आईं। अस्पताल में इलाज के दौरान गफूर की हालत बिगड़ी और शनिवार को उसने दम तोेड़ दिया। उसकी मौत से पहले पुलिस ने मारपीट का मामला दर्ज किया था। उसकी मौत के बाद पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें