फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल में आशिक ने दी जान: 'उसके बिन नहीं जी सकता, अंतिम संस्कार से पहले उसे बता देना', नोट में बयां किया दर्द

Wed, 29 Jul 2026 09:32 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

बाहरी दिल्ली के नांगलोई स्थित एक होटल में 27 वर्षीय सुंदर ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को उसकी जेब से एक सुसाइड नोट मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया।
विज्ञापन
युवक ने दी जान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाहरी दिल्ली के नांगलोई स्थित एक होटल में सुंदर (27) नाम के एक युवक ने फंदा लगा लिया। स्टाफ ने सुंदर को फंदे से लटका देखकर पुलिस को खबर दी। सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। जांच हुई तो पुलिस को सुंदर की जेब से पॉकेट डायरी में लिखा सुसाइड नोट बरामद हुआ। नोट में सुंदर ने एक युवती का जिक्र करते हुए उसके बगैर न जीने की बात लिखी। इसके अलावा मौत के बाद उसने परिवार से प्रेमिका को इसकी खबर देने के बारे में भी लिखा। अंत में सुंदर ने आत्महत्या का कदम उठाने के लिए परिवार से माफी भी मांगी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया। 

विज्ञापन

बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि सुंदर परिवार के साथ शकूरपुर में रहता था। इसके परिवार में माता-पिता व अन्य सदस्य हैं। सुंदर पीतमपुरा स्थित सोलर पैनल लगाने वाली एक कंपनी में नौकरी करता था।

मंगलवार रात 11:09 बजे नांगलोई मेट्रो स्टेशन के पास एक होटल से पीसीआर कॉल आई, जिसमें बताया गया कि एक गेस्ट कमरे में फांसी पर लटका हुआ मिला है। मृतक की पहचान शकूरपुर निवासी के रूप में हुई, जो पीतमपुरा की एक कंपनी में काम करता था। पुलिस के अनुसार, उसने सुबह लगभग 11:30 बजे कमरे में चेक-इन किया और होटल कर्मचारियों को बताया कि वह शाम 7 बजे तक चेक-आउट कर देगा।

सूत्रों ने बताया, जब उसने कमरा खाली नहीं किया, तो होटल कर्मचारियों ने बार-बार दरवाजा खटखटाया। कोई जवाब न मिलने पर, उन्होंने अतिरिक्त चाबी से कमरा खोला और उसे छत के पंखे से चादर के सहारे लटका हुआ पाया।

सुसाइड नोट में लिखा- उसके बिना नहीं रह सकता
कमरे से बरामद एक हाथ से लिखे हुए नोट में लिखा था कि वह उस महिला के बिना नहीं रह सकता, उसने अपने परिवार वालों से माफी मांगी और अनुरोध किया कि अंतिम संस्कार से पहले उस महिला को उसकी मृत्यु की सूचना दे दी जाए।
विज्ञापन

जांच के दौरान पुलिस को बाथरूम में खून के धब्बे और उसकी बाईं कलाई पर मामूली कट के निशान मिले, जिससे संकेत मिलता है कि उसने फांसी लगाने से पहले अपनी कलाई काटकर आत्महत्या करने का प्रयास किया था। सूत्रों के अनुसार, अपराध और फोरेंसिक टीमों ने घटनास्थल की जांच की है और अभी तक किसी भी प्रकार की साजिश का संदेह नहीं लग रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें