फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अवध असम ट्रेन की चपेट में आकर शख्स की मौत, सीमा विवाद में उलझी रही पुलिस; काफी मशक्कत के बाद हुई शिनाख्त

Fri, 31 Jan 2025 08:29 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, कुचेसर चौपला (हापुड़)

सार

हापुड़ जिले में एक व्यक्ति की अवध असम ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। बाबूगढ़ पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिंभावली और बाबूगढ़ के बॉर्डर पर स्थित गांव शकरपुर के पास रेलवे लाइन पर शुक्रवार की दोपहर एक व्यक्ति की अवध असम ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सीमा विवाद के बाद काफी मशक्कत के बाद मृतक की पहचान बाबूगढ़ के वार्ड आठ निवासी चैन सिंह (35) के रूप में हुई। पुलिस घटना को आत्महत्या मानकर चल रही है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, शुक्रवार दोपहर को गांव शकरपुर के पास आसपास के खेतों में काम करने वाले लोगों ने इस हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर सिंभावली, बाबूगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों थानों की सीमा पर दुर्घटना होने के कारण दोनों थानों की पुलिस एक दूसरे का क्षेत्र बताने लगी, लेकिन बाबूगढ़ पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।

कई घंटों की मशक्कत के बाद पुलिस ने मृतक पहचान कर उनके परिजन को हादसे की सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन में कोहराम मच गया। आनन-फानन में परिजन मौके पर पहुंचे। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि आसपास के लोगों ने बताया कि हादसे से पहले व्यक्ति व्यक्ति को ट्रेक पर टहलते हुए देखा गया था। इस संबंध में लोगों से पूछताछ की जा रही है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें