फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेमचंद ने की जीवन लीला खत्म: 7वीं मंजिल से कूदा, कूदते समय CCTV में हुआ कैद; पहले भी कर चुका था मरने की कोशिश

Thu, 23 Feb 2023 10:25 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जांच में पता चला कि खेमचंद परिवार के साथ आई-ब्लॉक, शकूरपुर में रहते थे। परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटी है। खेमचंद खुद छोटा-मोटा काम करते थे, जबकि बेटी निजी कंपनी में नौकरी करती है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेताजी सुभाष प्लेस परिसर की सातवीं मंजिल से कूदकर खेमचंद (56) ने जान दे दी। पुलिस को सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिवार को सौंप दिया है। खेमचंद चार-पांच साल से तनाव में था। उसने पहले भी तीन-चार बार आत्महत्या का प्रयास किया था। खेमचंद का एलएनजेपी अस्पताल में इलाज चल रहा था।

विज्ञापन

उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त जितेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि बुधवार शाम करीब 6:15 बजे सूचना मिली कि नेताजी सुभाष प्लेस परिवार की सातवीं मंजिल से कोई नीचे गिर गया है। पुलिस ने उसे नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। 

जांच में पता चला कि खेमचंद परिवार के साथ आई-ब्लॉक, शकूरपुर में रहते थे। परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटी है। खेमचंद खुद छोटा-मोटा काम करते थे, जबकि बेटी निजी कंपनी में नौकरी करती है। 
विज्ञापन

परिवार ने बताया कि बुधवार को खेमचंद किसी काम से निकला था। सीसीटीवी फुटेज से पुलिस को पता चला कि खेमचंद आत्महत्या से पूर्व काफी तनाव में दिख रहा था। सातवीं मंजिल की बालकनी में टहलते समय वह नीचे कूद गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें