फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Accident: दिल्ली पुलिस की पीसीआर वैन ने एक शख्स को कुचला, हुई मौत; थाना मंदिर मार्ग इलाके में हादसा

Thu, 18 Sep 2025 09:10 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
Delhi Accident - फोटो : ANI
विज्ञापन

दिल्ली के थाना मंदिर मार्ग इलाके में गुरुवार सुबह दिल्ली पुलिस की पीसीआर वैन ने एक व्यक्ति को कुचल दिया। हादसे में व्यक्ति की मौत हो गई।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के मुताबिक, दिल्ली पुलिस की पीसीआर वैन के ड्राइवर ने गलती से एक्सीलेटर दबा दिया, जिससे सड़क किनारे रैंप पर चढ़ते समय पीसीआर वैन एक व्यक्ति को कुचल गई, जिसकी मौत हो गई। फिलहाल, पुलिस मौके पर है और जानकारी जुटा रही है।

दोनों पुलिस अधिकारियों, एएसआई और एक कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है। एफआईआर दर्ज की जा रही है। दोनों पुलिसकर्मियों का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक की पहचान गंगाराम तिवारी के रूप में हुई है। जो उत्तरप्रदेश के गोंडा के रहना वाले थे। मृतक दिव्यांग थे, जो लकड़ी के सहारे चलते थे। उनके परिवार में पत्नी और 6 बच्चे हैं जिनमें 4 लड़कियां और 2 लड़के हैं एक लड़का लड़की की शादी हुई है । यहां पर अपने एक बेटे के साथ रहते थे दोनों चाय बनाने का काम करते थे। गंगाराम अपनी दुकान पर सो रहे थे। आज सुबह पुलिस की गाड़ी उनकी चाय की दुकान में जा घुसी, जिस कारण उनकी वहीं पर मौत हो गई। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें