फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पार कर रहे व्यक्ति को टैंकर ने मारी टक्कर, मौत

Fri, 26 Feb 2016 06:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव चुंधिका मोड के समीप बृहस्पतिवार रात्रि एक अज्ञात टैंकर चालक ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। इस हादसे में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर पहुंच घायल को उपचार के लिए नल्हड़ अस्पताल भेजा। गंभीर चोट आने के कारण व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। वाहन चालक घटना के बाद भाग निकला। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

पीड़ित गांव चुन्धिका निवासी शीशराम पुत्र रतन सिंह ने पुलिस को अपने ब्यान  में बताया की उसने गांव चुन्धिका बस अड्डे पर कबाड़े की दुकान खोली हुई है। बृहस्पतिवार को उसका जीजा रामकुवांर पुत्र घिसडू निवासी धाटला जिला अलवर उसके पास मिलने आया था।
विज्ञापन


रात्रि के समय कबाडे़ पर बैठकर वह बातचीत कर रहे थे। जब उसका जीजा सामने दुकान से बीड़ी लेने के लिए गया तो सड़क पार करते समय भिवाड़ी की और से आ रहे है एक तेज रतार टैंकर चालक ने लापरवाही से टैंकर को चलाते हुए रामकुवार को जोरदार टक्कर मार कर गभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन


घायल को नलहड़ मैडिकल कालेज जब उपचार के लिए गए तो रास्ते में ही रामकुवांर ने गंभीर चोट लगने के कारण दम तोड दिया। पुलिस ने अज्ञात टैंकर चालक के विरूद्ध मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें