फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहब! पत्नी मुझे पलंग से बांधकर मारती है, मुझे बचा लो

Mon, 03 Jul 2017 09:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा

सार

नशे में धुत युवक पत्नी की शिकायत करने थाने पहुंचा 
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक चित्र
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साहब मुझे मेरी बीवी से बचा लो, वह रोज मुझे मारती है और जब कहना नहीं मानता तो रस्सी से हाथ पैर बांधकर पलंग से बांध देती है। रविवार को नशे में धुत राज मिस्त्री ने सेक्टर-24 कोतवाली पहुंचकर पत्नी की शिकायत की।
विज्ञापन


जब पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला कि युवक शराब पीकर अक्सर पत्नी को पीटता है। छपरा निवास वी. कुमार सेक्टर-25 में पत्नी और बच्चों के साथ रहता है।

रविवार को वह नशे में धुत होकर सेक्टर-24 कोतवाली पहुंचा और कपड़े उतारकर पुलिस को चोट दिखाने लगा। युवक ने बताया कि पत्नी ने उसे ईंट-पत्थर और डंडे से पीटकर घायल कर दिया।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पुलिस ने पत्नी से की मोबाइल पर बात

वह किसी तरह बचकर थाने आया। पुलिस नेे उसे समझाया कि वह नशे में हैं। जब नशा उतर जाए तो शिकायत दर्ज कराए, मगर जब वह नहीं माना तो पुलिस ने उसकी पत्नी के मोबाइल नंबर पर बात की।

महिला ने बताया कि उसका पति शराब पीकर उसे पीटता था। परेशान होकर महिला ने अपने भाई को बुलाकर राज मिस्त्री की पिटाई करवा दी। पुलिस ने दोनों को समझाया और फिर मारपीट नहीं करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें