नेबसराय थाना इलाके में बृहस्पतिवार सुबह एक युवक ने फांसी लगा ली। युवक की पत्नी का कहना है कि नोटबंदी से परेशान होकर उसके पति ने जान दी है। वह घर में रखे 12 लाख के पुराने नोट बदल नहीं पा रहे थे।
वहीं दक्षिण जिले के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त नुपूर प्रसाद का कहना है कि शुरुआती जांच में नोटबंदी से परेशान होकर खुदकुशी करने जैसी कोई बात सामने नहीं आई है। कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है।
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, वीरेंद्र कुमार बसोया (26) मूलरूप से गढ़ी, उत्तरप्रदेश का रहने वाला था। उसकी पहली पत्नी गढ़ी में ही रहती है। वह दूसरी पत्नी रौनक के साथ सी-67 राजू पार्क नेबसराय में किराये पर रहता था।