फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: जंतर-मंतर पर शख्स ने गोली मारकर की आत्महत्या, शिक्षा विभाग में बहन की नौकरी के लिए कर रहा था प्रदर्शन

Mon, 10 Nov 2025 01:28 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक शख्स ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मौके पर मौजूद है। मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। जाच जारी है। 

 
विज्ञापन
delhi police - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जंतर मंतर पर मध्यप्रदेश के मुरैना निवासी लोकेश (40) ने कनपटी पर पिस्तौल रखकर खुद को गोली मार ली। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। लोकेश अपनी बहन के लिए मध्य प्रदेश शिक्षा विभाग में अनुकंपा नियुक्ति की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहा था। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों के मुताबिक लोकेश कई महीनों से दिल्ली में इस मांग को लेकर आवाज उठा रहा था। उसका रिश्तेदार मध्य प्रदेश के शिक्षा विभाग में चपरासी था, जिसकी 2019 में मौत हो गई थी। परिवार चाहता था कि मृतक की पत्नी यानी लोकेश की बहन को अनुकंपा के आधार पर नौकरी दी जाए। इसी मुद्दे पर वह पहले भी जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर चुका था। पुलिस ने बताया कि उसने खुद को गोली मार ली।

इस संबंध में संसद मार्ग थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि घटना के पीछे की पूरी परिस्थितियों की पुष्टि की जा रही है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें