सेक्टर-75 की एक निर्माणाधीन सोसायटी में फ्लैट देखने गये शख्स ने सोमवार दोपहर 14वीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। सूचना पर पहुंची सेक्टर-49 पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पुलिस का कहना है कि मृतक काफी समय से घरेलू परेशानियों को लेकर डिप्रेशन में चल रहा था, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया।
पुलिस के अनुसार कोलकाता के रहने वाले असीम सेठ (41) दिल्ली कालका जी में पत्नि के साथ रह रहे थे। वह सेक्टर-16ए फिल्म सिटी में एक कंपनी में काम करते थे। सोमवार दोपहर वह सेक्टर-75 की सोसायटी में फ्लैट देखने गए। इस बीच उन्होंने 11वीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी।
कुछ दिन पहले ही वह इसी सोसायटी में वाइफ के साथ फ्लैट देखने गए थे। सेक्टर-49 थाना प्रभारी परशुराम का कहना है कि घरेलू कारणों के चलते मृतक काफी डिप्रेशन में था। इसके चलते उसने आत्महत्या की है। शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।