फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: दोस्त से मिलने के लिए कंटेनमेंट जोन में घुसने का प्रयास कर रहा था युवक, पुलिस ने दबोचा

Tue, 05 May 2020 02:21 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
रेड जोन (फाइल फोटो)
विज्ञापन

नई दिल्ली के चांदनी महल इलाके में दोस्त से मिलने के लिए एक शख्स ने कंटेनमेंट जोन में घुसने का प्रयास किया, जिसे पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

विज्ञापन


मालूम हो कि कोरोना से संक्रमित कई लोग मिलने के बाद चांदनी महल इलाके को कंटेनमेंट जोन घोषित किया जा चुका है। बाहर से किसी भी व्यक्ति को इस इलाके में प्रवेश करने की अनुमति नहीं है और न ही किसी को यहां से बाहर निकलने की इजाजत है। 

इस इलाके की सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी भी तैनात हैं। रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे दरियागंज निवासी नौशाद (44) ने इस इलाके में घुसने का प्रयास किया, जिसे पुलिस ने दबोच कर पूछताछ की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नौशाद ने बताया कि वह अपने दोस्त से मिलने आया था। हालांकि पुलिस उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें