फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गारमेंट कंपनियों से करोड़ों रुपये ठगने वाला गिरफ्तार, साइबर सेल की मदद से गिरफ्त में आया आरोपी 

Mon, 09 Sep 2019 01:09 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
गारमेंट कंपनियों के साथ करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले एक आरोपी को दक्षिण जिले की साइबर सेल ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने वैशाली (गाजियाबाद) की एक गारमेंट कंपनी को 90 लाख रुपये का ऑर्डर देकर माल लिया था। इसके बाद आरोपी ने माल के 27 लाख रुपये तो दे दिए, लेकिन बाकी 63 लाख रुपये लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन


छानबीन की गई तो पता चला कि आरोपी ने इसी तरह कई कंपनियों को करोड़ों रुपये की चपत लगाई है। दो मामलो में आरोपी के खिलाफ महरौली थाने में दर्ज हैं। सअतिरिक्त पुलिस उपायुक्त परमिंदर सिंह ने बताया कि आरोपी की पहचान बुराड़ी निवासी पंकज खन्ना के रूप में हुई है। पिछले दिनों वैशाली (गाजियाबाद) की एक गारमेंट कंपनी के अधिकारी पवन ने महरौली थाने में 63 लाख की ठगी की शिकायत दी थी।

पीड़ित ने बताया कि सैदउल्लाहजाब (साकेत) की एक कंपनी ने उनकी कंपनी को 90 लाख रुपये का गारमेंट का ऑर्डर दिया था। आरोपी पंकज खन्ना के कहने पर माल पहुंचा दिया गया। आरोपी ने आरटीजीएस के जरिए 27 लाख रुपये की पेमेंट कर दी। बाद में बाकी रुपये देने में आनाकानी करने लगा। कुछ समय बाद आरोपी सैदउल्लाहजाब वाला अपना दफ्तर खाली कर भाग गया।
विज्ञापन


मामले की शिकायत मिलते ही पुलिस के अलावा साइबर सेल ने छानबीन शुरू कर दी। छानबीन के दौरान पुलिस को इसी तरह की कुछ और कंपनियों की शिकायत मिली। आरोपी ने इसी तरह लोगों से माल लेकर उन्हें कुछ रुपये दिए और बाद में पोस्टडेटिड चेक देकर फरार हो गया। साइबर सेल ने मामले की छानबीन के दौरान आरोपी के बैंक खाते ही जांच की। पता चला कि खाता पंकज खन्ना नामक शख्स का है। छानबीन के दौरान पुलिस ने आरोपी पंकज को शनिवार को बुराड़ी से दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें