राजधानी के नेबसराय इलाके से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसे सुनकर कोई भी कांप जाएगा। एक पति ने फावड़े से मारकर अपनी पत्नी के सिर के कई टुकड़े कर दिए और फिर...
विज्ञापन
2 of 6
पत्नी नरगिस
- फोटो : इंडियन एक्सप्रेस
नई दिल्ली के नेबसराय थाना इलाके में बुधवार रात पति ने फावड़े से हमला कर पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्जकर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।आरोपी को पत्नी के चरित्र पर संदेह था। दक्षिण जिले के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त चिन्यम बिश्वाल ने बताया कि नेबसराय थाना पुलिस को बृहस्पतिवार सुबह सूचना मिली थी कि एल-1 ब्लाक, चर्च के पास संगम विहार में बोरे में एक महिला का शव पड़ा है।
विज्ञापन
3 of 6
पति ने पत्नी की फावडे से की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस जब मौके पर पहुंची तो देखा कि बोरे में बंद महिला का शव एक कंबल में लिपटा हुआ था। महिला के सिर के कई टुकड़े हो रखे थे। बाद में महिला की पहचान मकान नंबर 1561 बी, गली नंबर 5 एल-1 संगम विहार में रहने वाली नरगिस के रूप में हुई।
4 of 6
पति ने पत्नी की फावडे से की हत्या
- फोटो : सोशल मीडिया
हत्या का मामला दर्जकर पुलिस ने पति अनीस को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने जब उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने सच उगल दिया। बताया गया कि पेशे से पेंटर अनीस अपनी पत्नी नरगिस पर संदेह करता था कि उसके किसी से संबंध हैं।
विज्ञापन
5 of 6
पति ने पत्नी की फावडे से की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
इस पर बुधवार रात करीब 12 बजे दोनों में झगड़ा हुआ। अनीस ने फावड़े से नरगिस के सिर पर वार कर दिए। जब नरगिस की मौत हो गई तो आरोपी ने उसके शव को कंबल में लपेटा। इसके बाद उसे एक बोरे में डाल दिया।
शव को उठाकर वह जंगल में फेंकने जा रहा था। जब वह घर से दो गली आगे पहुंचा तो उसके पीछे कुत्ते लग गए। कुत्ते पीछे लगने से वह शव को वहीं छोड़कर वापस अपने घर आ गया। बृहस्पतिवार सुबह लोगों ने शव देखा को उसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स में रखवा दिया है।