जानकारी मिली है कि पूर्व सांसद का बेटा नशे की हालत में था और होटल के लेडीज वॉशरूम में घुस गया। इसका वहां मौजूद एक लड़की ने विरोध किया। इस पर पूर्व सांसद का बेटा आपा खो बैठा।
पढ़ेंः लड़की पर पिस्टल तानने वाले आशीष पांडेय को गिरफ्तार करने के लिए लखनऊ पहुंची दिल्ली पुलिस
होटल से बाहर आते ही पूर्व सांसद के बेटे ने अपनी गाड़ी से पिस्टल निकाली और उस लड़की को धमकी देने लगा। हालांकि कुछ लोग वीडियो में मामले का बीच-बचाव करते हुए दिखाई दे रहे हैं। होटल की तरफ से एक बयान जारी किया गया है, जिसमें कहा गया है कि हमारे मेहमानों की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है। हम इस घटना को गंभीरता से लेते हैं और स्थानीय पुलिस अधिकारियों से शिकायत की है। इस काम में हम पुलिस का पुरा सहयोग करेंगे।