फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा मुख्यालय में कारतूस लेकर घुसा युवक, रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण से मिलने का कर रहा था प्रयास

Thu, 20 Dec 2018 02:07 AM IST
vivek shukla ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Nirmala Sitharaman - फोटो : ANI
विज्ञापन

भाजपा मुख्यालय में मंगलवार दोपहर एक युवक चार कारतूस लेकर घुस गया। हालांकि, सुरक्षाकर्मियों ने गेट पर ही उसे दबोच लिया। आरोपी की पहचान तमिलनाडु निवासी कैनन (39) के रूप में हुई है।  कैनन ने बताया कि वह रक्षा मंत्री निर्मला सीमारमण से अपनी समस्या के लिए मदद मांगने आया था। आईबी, स्पेशल सेल, स्पेशल ब्रांच व कई अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने आरोपी से पूछताछ की है।

विज्ञापन


मंगलवार दोपहर करीब 1.30 बजे एक शख्स डीडीयू मार्ग स्थित भाजपा मुख्यालय पहुंचा। गेट पर सुरक्षा कर्मियों ने जब उसकी तलाशी ली तो आरोपी के पास से चार कारतूस बरामद हुए। फौरन मामले की सूचना लोकल पुलिस के अलावा सुरक्षा एजेंसियों को दे दी गई। आरोपी ने पूछताछ मेें बताया कि वह तमिलनाडु का रहने वाला है।

उसके पिता सेना में हवलदार के पद से रिटायर हैं। वह खुद कतर के हमेद मेडिकल कॉर्पोरेशन नामक अस्पताल में इलेक्ट्रिशियन की नौकरी करता था। 2009 में फिलीपींस द्वारा किए गए सांप्रदायिक हमले में बुरी तरह घायल हो गया। इसके बाद उसे करंट भी लगा, जिससे वह मानसिक बीमार हो गया।
विज्ञापन


कतर के अस्पताल में कैनन ने अपनी बीमारी के लिए खर्चे के बारे में बताया, लेकिन जिस कंपनी से उसके अस्पताल का इंश्योरेंस क्लेम मिलना था, वह नहीं मिला। इसी मामले में मदद के लिए वह दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय पहुंचा।

चूंकि रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण तमिलनाडु से हैं, इसलिए वह उनसे मिलने का प्रयास कर रहा था। सुरक्षा एजेंसियों इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी अपने पिता कारतूस लेकर दिल्ली क्यों आया, उसका क्या मकसद था। फिलहाल उसे गिरफ्तार कर सुरक्षा एजेंसियां उससे पूछताछ में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें