फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: भाई से मारपीट का बदला लेने के लिए एक शख्स पर गंडासे से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
-शाहबाद डेयरी इलाके की घटना, पीड़ित की हालत गंभीर, अस्पताल में चल रहा है इलाज
विज्ञापन

-पुलिस ने हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी हमलावर को किया गिरफ्तार, कर रही है पूछताछ
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। शाहबाद डेयरी इलाके में भाई के साथ मारपीट का बदला लेने के लिए एक व्यक्ति पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। आरोपी 50 साल के धर्मवीर उर्फ धर्म राज ने बरवाला निवासी 46 साल के हीरा पर गंडासे से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल हीरा लाल का महर्षि वाल्मिकी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आरोपी धर्मवीर को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की छानबीन कर रही है।बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त शोभित डी सक्सेना ने बताया कि 27 अगस्त को शाहबाद डेयरी थाना पुलिस को मारपीट की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस बरवाला चौक के पास पहुंची। सूचना देने वाले मनोज ने पुलिस को बताया कि उसके पिता हीरालाल के साथ मारपीट हुई है और उन्हें महर्षि वाल्मीकि अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस अस्पताल पहुंची, जहां पता चला कि हीरालाल के सिर के पिछले हिस्से पर गंडासे से हमला किया गया है। घायल ने बताया कि झगड़े के दौरान धर्मवीर ने एक गंडासा से जान से मारने की नीयत से उसके सिर पर हमला किया। पुलिस ने हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी की पहचान व ठिकाने का पता लगाया। उसके पास पुलिस ने इलाके से आरोपी बरवाला निवासी धर्मवीर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने हमले में इस्तेमाल गंडासा बरामद कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि हीरालाल ने झगड़े के दौरान उसके भाई के साथ मारपीट की थी। उसको सबक सिखाने के लिए उसने हमला किया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें