जांच में पुलिस को पता चला कि दीपाशू शराब पीने का आदी है और शराब पीने के बाद अपनी पत्नी से मारपीट करता था। जिससे तंग आकर वह अपने मायके में आकर रहने लगी थी।
बाहरी जिला के सुल्तानपुरी इलाके में पत्नी को साथ न भेजने पर युवक ने अपने चचेरे ससुर पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया। घायल को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश की और सोमवार को ससुराल आने पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
आरोपी की पहचान सुल्तानपुरी निवासी दीपांशू के रूप में हुई है। 21 जुलाई की रात पुलिस को सुल्तानपुरी में झगड़ा होने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को किशन घायल अवस्था में मिला। उसके हाथ पर चाकू से हमला किया गया था। पूछताछ में उसने बताया कि उसके भाई के दामाद दीपांशू ने उस पर हमला किया है।
जांच में पुलिस को पता चला कि दीपाशू शराब पीने का आदी है और शराब पीने के बाद अपनी पत्नी से मारपीट करता था। जिससे तंग आकर वह अपने मायके में आकर रहने लगी थी। 21 जुलाई को दीपांशू शराब पीकर आया और पत्नी को साथ ले जाने का जिद करने लगा। परिवार वालों के विरोध करने पर मारपीट पर उतारू हो गया और इस दौरान किशन पर चाकू से हमला कर फरार हो गया।
विज्ञापन
सुल्तानपुरी थाना प्रभारी सुखबीर मलिक ने एक टीम को शादी वर्दी में दीपांशू के ससुराल के पास तैनात किया। सोमवार को दीपांशू के वहां पहुंचने पर पुलिस ने उसे दबोच लिया।