फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकरीद की नमाज अता कर लौट रहे युवक पर कुर्बानी की छुरी से हमला, गला कटा

Sun, 03 Sep 2017 01:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद

सार

कुर्बानी की छुरी से युवक पर हमला, हंगामा
- आरोपी को पकड़ने आए युवक को भी किया घायल, कैला भट्टा स्थित ईदगाह के बाहर हुई वारदात
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैला भट्टा ईदगाह से बकरीद की नमाज अता कर लौट रहे युवक के गले पर बाइक सवार युवक ने कुर्बानी की छुरी से हमला कर दिया। गला कटने से युवक वहीं गिर पड़ा। एक अन्य युवक ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया तो उस पर भी छुरी से हमला कर दिया।
विज्ञापन


आरोपी विजयनगर की ओर भाग निकला। गला कटने से घायल युवक की हालत गंभीर बनी है। दूसरे युवक को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने अज्ञात हमलावर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ऑटो चालक इरशाद कैला भट्टा में परिवार के साथ रहते हैं। उनका बेटा इमरान (35) भी ऑटो चलाता है। शनिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे इमरान मर्कज मसजिद में नमाज अता कर घर लौट रहा था।
विज्ञापन

सांकेतिक चित्र
ईदगाह के पास पहुंचा था कि सफेद कुर्ता पहनकर बाइक पर आए एक युवक ने इमरान को रोका और छुरी से उसकी गरदन पर हमला कर दिया। इमरान वहीं गिर पड़ा। तभी पास से गुजर रहे अदनान (20) ने बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया तो उसके भी हाथ और कान पर छुरी से हमला कर दिया।

इसके बाद आरोपी बाइक लहराते हुए विजयनगर की ओर भाग निकला। एसएचओ कोतवाली लक्ष्मी सिंह चौहान ने बताया कि पास ही बने एक मंदिर केबाहर सीसीटीवी लगा है, मगर वह बंद था।

पुजारी ने बताया कि सुबह सफाई के दौरान कैमरा बंद किया गया था। शुरुआती जांच में मामला आपसी रंजिश का लग रहा है। इमरान के होश में आने के बाद मामले की जांच आगे बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन

नाम पूछा और चाकू से कर दिया हमला

प्रतीकात्मक तस्वीर
लोगों ने बताया कि आरोपी बाइक सवार युवक इमरान के पास पहुंचा और उसने इमरान से उसका नाम पूछा। साथ ही रास्ता भी पूछा। जैसे ही इमरान आगे बढ़ने लगा उसने छुरी निकालकर उसकी गर्दन पर चला दी।

छुरी लगते इमरान की चीख निकल पड़ी और खून से लथपथ वह सड़क पर गिर पड़ा। इसके बाद इलाके में भगदड़ मच गई। कुछ लोग बाइक सवार के पीछे दौड़े भी मगर वह भाग निकला।

देखती रही पुलिस, भाग खड़े हुए बदमाश
घटना ने एक बार फिर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए। कैला भट्टा इलाके को संवेदनशील घोषित करते हुए यहां भारी फोर्स तैनात किया गया था। घटनास्थल से चंद कदमों की दूरी पर ही पुलिस तैनात थी। इसके बावजूद दो युवकों को घायल कर हमलावर भाग खड़ा हुआ। एसपी सिटी आकाश तोमर ने बताया कि जल्द ही बदमाश दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें